April 10, 2007

जवान दिखने की हसरत ने ली अन्‍ना की जान

प्लेब्वाय मैगजिन की पूर्व माडल अन्ना निकोल स्मिथ छरहरा और जवान दिखने के चक्‍कर में इस दुनिया से ही विदा हो गई। दरअसल अन्‍ना जवान दिखने के लिए हारमोन के साथ-साथ कई अन्य दवाएं भी ले रही थीं। इसे वह इंजेक्शन के जरिए लेती थी। उसके शव के परीक्षण के दौरान शरीर के एक हिस्से पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। वहीं पर एक फोड़ा भी दिखा, जिसमें मवाद भरा था। संभवत: इस फोड़े के रास्ते बैक्टीरिया खून में चले गए होंगे। इससे अन्‍ना के शरीर का तापमान 105 डिग्री पर पहुंच गया होगा। इस दौरान जब अन्ना ने इंजेक्शन लिया होगा तो उसके शरीर में रिएक्शन हो गया और वह दुनिया से विदा हो गई। हारमोन का यूज मांसपेशियों को मजबूत करने, चरबी से मुक्त और जवान बने रहने के लिए किया जाता है। अन्ना ने अपने से 63 साल बड़े अरबपति शौहर जे हावर्ड मार्शल से शादी की थी। इससे पहले भी उन्होंने एक शादी की थी। माना जाता है कि पैसे की चाहत में उन्होंने मार्शल से ब्याह रचाया था।

1 comment:

ePandit said...

भौतिकवाद की अंधी दौड़ का नतीजा है ये, और क्या।