
केबिनकेयर एबिलिटी फ़ाउनडेशन द्वारा प्रख्यात कम्प्यूटर इंजीनियर जगदीप सिंह दांगी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार "केबिनकेयर एबिलिटी प्रवीणता पुरस्कार २००८" से सम्मानित किया गया है. इस पुरस्कार के तहत श्री दाँगी को सम्मान पत्र, ट्राफ़ी और एक लाख रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार विगत २३ फ़रवरी को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रथम महिला जस्टिस श्रीमति लीला सेठ, पदमविभूषण डाँ वी. कृष्णामूर्ति, देश के चुनाव आयुक्त नवीन चावला, पदमभूषण श्रीमति वी. मोहिनी गिरी एवं केविनकेयर चेयरमेन/प्रबन्ध निदेशक सी.के. रंगनाथन द्वारा प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार केबिनकेयर एविलिटी फ़ाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष देश के उन दो व्यक्तियों को दिए जाते हैं जो शारीरिक रूप से असक्त होते हुए भी समाज में अपने पसंद के किसी भी विशिष्ट क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि प्राप्त करते हों। एबिलिटी फ़ाउन्डेशन के द्वारा नियुक्त जूरी के सम्मानीय सदस्यगण जस्टिस श्रीमति लीला सेठ, चुनाव आयुक्त नवीन चावला, पदमविभूषण डाँ. वी. कृष्णामूर्ति एवं प्रसिद्ध पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने जगदीप दांगी का चयन उक्त पुरस्कार के लिए किया था। उक्त चयन लिम्का बुक आँफ़ रिकार्ड में दर्ज दांगी द्वारा प्रथम हिंदी इंटरनेट एक्सप्लोरर (आई-ब्राउजर++), अनुवादक एवं शब्दकोश आदि साँफ़्टवेयर के विकास के लिए दिया गया है। इस सम्मान समारोह में एबिलिटी पत्रिका सम्पादक सुश्री जयश्री रविन्द्रन, तमिल एवं हिंदी सिने अभिनेत्री/निर्देशक सुश्री रेवती प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं तमिल अभिनेत्री शोभना, नौकरी डाँट काँम के सी.ई.ओ. हितेश ओवेराय सहित देश के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं पूर्व पुरस्कृत व्यक्त्ति उपस्थित थे। दांगी मध्य प्रदेश के गंज बासौदा के निवासी हैं एवं वे वर्तमान में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में साइंटिस्ट के पद पर पदस्थ हैं।



3 comments:
दांगी जी को हार्दिक बधाई.
डांगी जी को बधाई व शुभकामनाएँ. विंडोज आधारित हिन्दी सॉफ़्टवेयर के विकास में उन्होंने शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद प्राण पण से समर्पित कार्य उन्होंने किया है.
बधाई व शुभकामनाएं उन्हें
Post a Comment