September 24, 2007

कंप्‍यूटर और इंटरनेट केवल साढ़े चार हजार रुपए में

कंप्यूटर चाहिए ? तो एमटीएनएल का कनेक्शन ले आइए। ये मजाक नहीं है, हकीकत में एमटीएनएल के कनेक्शन के साथ आप सिर्फ 4500 रुपये में कंप्यूटर घर ला सकते हैं। इससे ज्यादा फायदे की बात है कि आप थोड़ी सी फीस देकर इंटरनेट का भी मजा ले सकते हैं। दरअसल एमटीएनएल चेन्नै की नोवाटियम कंपनी के साथ मिलकर ये स्कीम लाएगा। संचार और सूचना मंत्री ए. राजा इस कम कीमत वाले कंप्यूटर - नेट पीसी को लॉन्च करेंगे। लेकिन इस कंप्यूटर से नॉर्मल पीसी में दिखने वाले कुछ हार्डवेयर गायब रहेंगे।

इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने के लिए ये कंप्यूटर एमटीएनएल के सेंट्रलाइज़्ड सर्वर से जुड़े रहेंगे। इन कंप्यूटरों में रेगुलर CPU या कोई स्टोरेज डिवाइस नहीं होंगे। स्टोरेज से जुड़े सारे काम एमटीएनएल के सेंट्रलाइज़्ड सर्वर से होंगे। नोवाटियम कंपनी ने दक्षिण चेन्नै में भी ऐसे ही सेंट्रल सर्वर पर हर यूजर को 2 जीबी का रिमोट स्पेस मुहैया कराया है। कंपनी का दावा है कि इन कंप्यूटर्स के इस्तेमाल से वायरस की समस्या से रूबरू नहीं होना पड़ेगा साथ ही किसी सेक्यॉरिटी सॉफ्टवेयर लगाने की जरूरत भी नहीं होगी।

नोवाटियम की वेबसाइट के मुताबिक नेट पीसी किसी केबल टीवी सर्विस या ब्रॉडबैंड की तरह यूजर को मुहैया होगा। वेबसाइट के मुताबिक मेट्रो-ईथरनेट हकीकत बन चुका है। इस सर्विस के साथ कोई भी इनबिल्ट इंटरनेट एक्सेस, एजुकेशनल पैकेज, ऑनलाइन गेम्स, चैट, वेबकैम जैसी सर्विसेज के लिए कह सकता है। नेट पीसी की खास बात यह है कि कस्टमर को रेगुलर पीसी से जुड़ी तमाम दिक्कतों से निजात मिल जाती है। इस मॉडल का यूएसपी इसकी लो मेंटीनेंस कॉस्ट भी है। इसके अलावा कस्टमर ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में विंडोज या लाइनक्स में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। नवभारत टाइम्‍स से साभार

2 comments:

Sagar Chand Nahar said...

लगता है हम साईबर कॉफे वालों के दिन जल्द ही लदने वाले हैं। :(

deepanjali said...

आपका ब्लोग बहुत अच्छा लगा.
ऎसेही लिखेते रहिये.
क्यों न आप अपना ब्लोग ब्लोगअड्डा में शामिल कर के अपने विचार ऒंर लोगों तक पहुंचाते.
जो हमे अच्छा लगे.
वो सबको पता चले.
ऎसा छोटासा प्रयास है.
हमारे इस प्रयास में.
आप भी शामिल हो जाइयॆ.
एक बार ब्लोग अड्डा में आके देखिये.