September 20, 2007

लाइव इंडिया न्‍यूज चैनल पर रोक

दिल्ली में स्कूल टीचर उमा खुराना का फर्जी स्टिंग ऑपरेशन करने के मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनल लाइव इंडिया पर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के कड़े रुख के चलते मंत्रालय ने चैनल को बैन करने का फैसला लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के इस फैसले के बाद लाइव इंडिया बैन होने वाला देश का पहला न्यूज चैनल बन गया है। इससे पहले मंत्रालय FTV और AXN चैनलों पर अश्लील कार्यक्रम दिखाने के लिए बैन लगा चुका है। लेकिन , यह पहली बार है कि किसी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन पर मंत्रालय की नजरें टेढ़ी हुई हैं।

गौरतलब है कि लाइव इंडिया चैनल ने दिल्ली की एक स्कूल टीचर का स्टिंग ऑपरेशन दिखाया था। इसमें दिखाया गया था कि कैसे एक टीचर उमा खुराना अपनी छात्राओं को वेश्वयावृति के धंधे में धकेल रही है। यह स्टिंग ऑपरेशन दिखाने के बाद पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में गुस्साए लोग हिंसा पर उतर आए थे और जबर्दस्त हंगामा हुआ था। बाद में यह खुलासा हुआ कि यह सारा स्टिंग ऑपरेशन फर्जी था। फर्जी ऑपरेशन पर देखें...बगैर लाइसेंस का चैनल, नकली ऑपरेशन...ये क्‍या है अधिकारी बंधुओं..(नवभारत टाइम्‍स से साभार)

2 comments:

Sanjeet Tripathi said...

यह सही हुआ इससे कम से कम कोई भी चैनल फ़र्ज़ीवाड़ा करने से पहले सोचेगा तो सही!!

बैन भले ही सिर्फ़ एक मही्ने के लिए लगे पर इससे साख मे तो कमी आएगी ही!!

Sagar Chand Nahar said...

सरकार ने बहुत सही निर्णय लिया, उमा खुराना को जो मानसिक प्रताड़ना हुई उसके सामने एक महीने की सजा बहुत कम है।
॥दस्तक॥
गीतों की महफिल